back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी सरकार ने IPS मनोज कुमार वर्मा को बनाया कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर, मानी डॉक्टरों की ये मांग

मनोज कुमार वर्मा 1998 बैच के IPS अधिकारी हैं। अब मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवा देंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ममता बनर्जी सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। दरअसल कोलकाता में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से यह मांग भी की थी कि पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को उनके पद से हटाया जाए। ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की इस मांग को मान लिया था। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में हुए रेप-मर्डर को लेकर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ ममता बनर्जी ने अपने आवास पर आयोजित बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी थी कि कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर के नाम का ऐलान 17 सितंबर 2024 की शाम 4 बजे के बाद कर दिया जाएगा।

आज कई पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के निर्देश के बाद आज 17 सितंबर 2024 को राज्य के कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल को कोलकाता में ही STF का एडीजी और आईजी का कार्यभार सौंपा है। वहीं ममता बनर्जी सरकार ने उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार सौंपा है। यही नहीं ममता बनर्जी सरकार ने डॉ. कौस्तव नायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का नया डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है

मनोज कुमार वर्मा 1998 बैच के IPS अधिकारी हैं

बता दें कि मनोज कुमार वर्मा को ममता बनर्जी सरकार ने इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में नियुक्त किया हुआ था। मनोज कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पसंदीदा पुलिस अधिकारी माना जाता है। मनोज कुमार वर्मा 1998 बैच के IPS अधिकारी हैं। अब मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवा देंगे। ममता बनर्जी ने बड़े सोच विचार के बाद ही मनोज कुमार वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...