back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर बंगाल जला तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे…BJP के बंगाल बंद पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को दी धमकी

बीजेपी के बंद और आरोपों से भड़कीं पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी चुप नहीं रहेगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब ये मामला आरोप से बढ़कर धमकी तक पहुंच गया है। बीजेपी के बंद और आरोपों से भड़की पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी चुप नहीं रहेगा।

अगर बंगाल जला तो…

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के करीब लोग ढाकी, धामसा मादोल, आदिवासी नृत्य, बाउल और लोक शिल्पी से रोजगार करते हैं। इससे उनका घर चलता है। अगर केंद्र सरकार ने इन्हें बंद किया तो हम पीएम की कुर्सी हिला देंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ममता बनर्जी आगे कहती हैं कि बंगाल और बांग्लादेश की संस्कृति एक है। कई लोग बंगाल को बांग्लादेश समझ रहे हैं। वो लोग याद रखें कि अगर बंगाल में आग लगाने की कोशिश की तो पूरे देश में आग लगेगी।

शव से राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है बीजेपी

बीजेपी के बंगाल बंद पर ममता बनर्जी खासी नाराज दिखीं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंद का इसलिए आह्वान किया है क्योंकि वो एक शव से राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। भाजपा एक युवती की मौत पर आम लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। उनका मकसद पीड़िता को न्याय दिलाना नहीं बल्कि बंगाल को बदनाम करना है। वे घटना की जांच को पटरी से उतारने की साजिश रच रहे हैं। 

पुलिस की सराहना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नबन्ना अभियान के दौरान हुई हिंसा का सामना करने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित संगठनों के उकसावे के बावजूद पुलिस ने संयम से काम लिया। खून बहने के बाद भी पुलिस उकसावे का शिकार नहीं हुई, इसकी हम सराहना करते हैं।

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले की जांच CBI कर रही है। आज घटना के 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं हुआ है। ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से कहा कि वो आग्रह करती हैं कि वो अब काम पर लौट आएं। हम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। सीएम बनर्जी ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर चिकित्सकों से मेरी शुरू से ही सहानुभूति रही है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद हमने इसलिए ही कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि हम आपका दर्द समझते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵