back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर के CM एन. बीरेन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, 7 BJP विधायकों ने अपने ही CM के खिलाफ उठाई जांच की मांग

Manipur: सभी 10 कूकी विधायकों ने मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम एन. बीरेन सिंह के खिलाफ जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मणिपुर में हुई हिंसा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं मणिपुर में हिंसा थमने के बाद भी वहां के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दरअसल मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को हटाने के लिए विपक्ष काफी समय से आवाज उठा रहा था। वहीं अब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की पार्टी के 7 विधायकों ने भी उनके खिलाफ हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग की है।

हिंसा की घटना को लेकर कुल 10 कूकी विधायकों ने जांच की मांग की है

इस हिंसा की घटना को लेकर कुल 10 कूकी विधायकों ने जांच की मांग की है, जिसमे से 7 विधायक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की पार्टी बीजेपी से ही हैं। इन सभी ने मांग की है कि अगर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।   

सीएम एन. बीरेन सिंह ने कूकी समुदाय के नरसंहार को रोका नहीं

इन सभी 10 कूकी विधायकों ने मिलकर बयान दिया है कि मणिपुर हिंसा में सीएम बीरेन सिंह ने कूकी समुदाय के नरसंहार को रोका नहीं, बल्कि उन्होंने मैतेई समुदाय के उपद्रवी तत्वों को ऐसा करने के लिए छूट दे रखी थी। बता दें कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह खुद मैतेई समुदाय से आते हैं। इन सभी 10 कूकी विधायकों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके रवैये के कारण ही मैतेई समुदाय के उपद्रवी तत्वों को कूकी समुदाय के नरसंहार करने के लिए छूट दी गई थी।

उनका दोष साबित हो जाने पर उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए

वहीं इन सभी 10 कूकी विधायकों ने यह भी कहा है कि जब गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर आए थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को फटकार लगाई थी और जनता पर बमों का प्रयोग न करने को कहा था। लेकिन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के जाने के बाद भी जनता पर उसी तरह बम बरसने दिए। इन सभी 10 कूकी विधायकों ने मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनका दोष साबित हो जाने पर उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵