back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur में फिर भड़की हिंसा, बोट में सवार होकर आए उग्रवादियों ने पुलिस चौकी और घरों में लगाई आग

मणिपुर के जिरीबाम जिले में एक बार फिर से हिंसा शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात उग्रवादियों ने कई घरों को जला दिया और पुलिस चौकी फूंक दिया। 200 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात पुलिस चौकी और घरों पर हमलाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। जिसके चलते 200 लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है।

नाव में सवार होकर आए उग्रवादियों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक मणिपुर के जिरीबाम जिले में शुक्रवार की रात 3-4 नाव में सवार होकर आए उग्रवादियों ने अचानक से घरों और पुलिस चौकी पर हमला कर उनमें आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने चोतोबेकरा पोस्ट पर 12.30 बजे हमला कर दिया। जिसकी वजह से पूरी पुलिस चौकी जलकर राख हो गई। इसके अलावा उग्रवादियों ने कई गांवों में हमला कर कई घरों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

क्यों भड़की हिंसा?

जिलीबाम जिले में कुछ दिन पहले उग्रवादियों ने कथित तौर पर 59 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक गुरुवार की सुबह अपने खेत पर गया था। जहां से वो लापता हो गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ समय बाद उसका शव बरामद किया गया था।

जिसकी वजह से यहां पर फिर से हिंसा भड़क गई। हिंसा की आशंका को देखते हुए 200 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है। उग्रवादियों ने जिले के लामताई खुनौ, दिबोंग खुनौ, नूनखाल और बेगरा आदि गांवों में हमला कर घरों को आग के हवाले कर दिया है। जिसके चलते ग्रामीणों को जिरी खेल परिसर में बनाए गए राहत शिविरों में भेज दिया गया है।

जिरीबाम शहर से 30 KM की दूरी पर हुई हिंसा

पुलिस के अनुसार शिविरों में भेजे गए लोग जिरीबाम शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित गांवों के रहने वाले हैं। हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य पुलिस कमांडों को जिरीबाम भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जिरीबाम थाने के बाहर विरोध करते हुए उनके लाइसेंसी हथियारों को लौटाने का आग्रह किया है।

हिंसा में अबतक 200 से ज्यादा की हो चुकी है मौत

बता दें कि आरक्षण दिए जाने के विरोध में मणिपुर में मई 2023 से हिंसा जारी है, लेकिन अबतक जिरीबाम जिला इससे अछूता रहा। अब एक हत्या ने यहां भी हिंसा की आग फैला दी है। इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समयुदाय के बीज हिंसा में अबतक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵