back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर फिर बमबारी की आग में झुलसा, कुकी विद्रोहियों ने ड्रोन से बरसाए बम, चौंकाने वाला ट्रेंड आया सामने

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही है। कोत्रुक गांव के पंचायत अध्यक्ष के कथनानुसार रविवार को दोपहर 2 बजे गोलीबारी हुई और देखते ही देखते भारी बमबारी भी होने लगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर रविवार को फिर एक बार भारी बमबारी से दहल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बमबारी दोपहर 2 बजे शुरु हुई। उग्रवादियों ने पहाड़ी से निचले इलाकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध ड्रोन से बमबारी की। हमले के इस ट्रेंड से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले में दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा जबकि दो सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए थे।

हमले में आत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया

राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि- ‘कथित तौर पर इस हमले के जिम्मेदार कुकी उग्रवादी हैं। उन्होंने कौत्रुक इलाके को निशाना बनाते हुए अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। हमले से गांववासियों में भय हो गया है। सरकार स्थिति को सामान्य करने और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शांति स्थापन के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के आदेश दिए हैं। आराजक स्थिति से बचाव के लिए गृह विभाग ने इम्फाल पश्चिम जिले में कर्फ्यू लगा दिया है।’

तालाशी अभियान के आदेश जारी

मणिपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि- ‘हाई टेक ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए इम्फाल पश्चिम के कोत्रुक इलाके में हमला हुआ है। जिन RPG ड्रोन का इस्तेमाल हुआ उनका इस्तेमाल अक्सर युद्ध के दौरान किया जाता है। संभव है कि इस घटना को अंजाम देने में किसी पेशेवर की संलिप्तता हो सकती है। मणिपुर DGP ने आदेश दिया है कि मणिपुर पुलिस किसी भी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों से समन्वय कर रही है।

मणिपुर में अबतक हुई हिंसा में 226 मौत हो गई है जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अबतक अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵