back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणबीर-आलिया की शादी: नीतू, रिद्धिमा, रीमा उत्सव के लिए रणबीर के घर पहुंचे

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए बी-टाउन पूरी तरह तैयार है। शादी से पहले होने वाले सेलीब्रेशन के लिए मेहमान आने शुरु हो गए हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर को मुंबई के बांद्रा इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पोती समायरा और दामाद भरत साहनी के साथ प्री-वेडिंग उत्सव के लिए जाते देखा गया। इसके अलावा, नताशा नंदा भी नीले रंग के पारंपरिक पहनावे और मैचिंग फेसमास्क के साथ अभिनेता के आवास पर पहुंचीं। उनके पीछे उनकी बुआ रीमा जैन भी थीं, जो समारोह स्थल पर खड़े पपराजी के सामने मुस्कुराती नजर आई। वहीं रणबीर के धर के पास एक सफेद रंग की वातानुकूलित वैन भी नजर आई। वहीं तीन कपूर संपत्तियों – रणबीर के वास्तु निवास, आरके स्टूडियो और कृष्णा राज बंगले को रोशनी से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कपल गुरुवार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएगा। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵