back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pahalgam Terror Attack: CM सैनी से शहीद विनय नरवाल की बहन की मार्मिक अपील, बोलीं, ‘जिसने मारा उसका सिर चाहिए’

पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए। बुधवार 23 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विनय की बहन ने कहा कि मेरे भाई को मारने वाले का सिर चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पहलगाम हमले में मारे गए शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बहन ने विनय की अर्थी को कंधा भी दिया था। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने विनय नरवाल अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान शहीद नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि फूट-फूट कर रोईं। सृष्टि ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा की ‘जिसने भी मारा उसका सिर चाहिए, सीएम बोले – वो मरेगा’

मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 23 अप्रैल को करनाल में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद विनय की बहन सृष्टि और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

CM सैनी से बहन की मार्मिक अपील 

शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। भीड़ में बहन सृष्टि फूट फूटकर रोई। इस बीच सीएम सैनी ने परिवार से मुलाकात की तो बहन सृष्टि का दुख फूट पड़ा और सीएम से मार्मिक अपील की, बहन ने कहा, “कोई नहीं था वहां पर, अगर कोई आता तो शायद मेरा भाई जिंदा बच जाता,” उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई, और बोली- “आई वॉंट देम टू बी डेड (मैं चाहती हूं वो आतंकी जिंदा न रहे) जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए।” इस पर सीएम सैनी ने आश्वासन दिया की ‘वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा।’

शहीद के परिवार के साथ है सैनी सरकार

मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा की, “जिसने भी ये कायरता तरीके से हमला किया है, वो बचने वाला नहीं है। सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। सीएम ने आगे कहा कि ” हरियाणा सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता से मामले को देख रही है।

जारी रहेंगी तीर्थ यात्राएं- CM नायब सैनी

कश्मीर से पर्यटकों की लौटने के सवाल पर सीएम ने कहा कि, “कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि कश्मीर आगे बढ़ें, लेकिन वे अपने मंसूबों पर कभी कामयाब नहीं होगे। इस हमले का आगामी यात्रा अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डर उन्हें होना चाहिए जो ऐसी कायराना हरकतें करते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵