back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meerut: मुश्किलों में घिरे संगीत सोम, बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने पर भेजा गया 10 करोड़ की मानहानि नोटिस

पश्चिमी यूपी में बीजेपी के दो बड़े नेताओं के बीच की लड़ाई अब मानहानी तक आ पहुंची है। बालियान के द्वारा आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने के दावे पर अब सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानी का नोटिस भेजा गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मेरठ के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब ये लड़ाई मानहानी तक जा पहुंची है। गुड़गांव के संजीव खरडू नामक एक व्यक्ति ने संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है।

क्या है मामला?

दरअसल कुछ दिनों पहले संगीत सोम ने एक प्रेस वार्ता कर संजीव बालियान पर हमला बोला था। इस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति के द्वारा पर्ची बांटी गई। जिसमें संजीव बालियान पर कई आरोप लगाए गए थे। जिसमें एक आरोप था कि संजीव बालियान ने आस्ट्रेलिया में जमीनें खरीदी है। जमीन खरीदने में संजीव खरडू नामक व्यक्ति गवाह था। ये सभी आरोप संगीत सोम के लेटर पैड पर लिखे गए थे। मीडिया में मामला उछलने के बाद गुड़गांव निवासी संजीव खरडू ने संगीत सोम को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है।

और क्या लिखा था इस पर्चे पर?

संगीत सोम के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांटे गए इस पर्चे संजीव बालियान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसमें पहला आरोप था कि संजीव बालियान अपने मित्र के जरिये आस्ट्रेलिया में जमीनें खरीदी। बालियान के माता-पिता दो बार आस्ट्रेलिया जाकर जमीनें खरीदी। इसके अलावा ये आरोप लगाए गए थे…

1. शुक्रताल में बालियान ने खरीदी 800 बीघा जमीन

2.अपनी कंपनी का इफको से अनुबंध कर करोड़ों रुपये बनाये.

3. शुगर मिल से निकले कच्चे माल से खाद की फैक्ट्री लगाई

4. सपा नेताओं के साथ स्टील प्लांट कारोबार में साझेदारी 

5. मंत्री पद का इस्तेमाल कर चिलर प्लांट लगाया

6. कबाल कांड के आरोपी के साथ बालियान हैं साझीदार

7. कई अपराधिक कांडों के आरोपियों को संरक्षण दिया

पर्ची के मीडिया में आने से उठा बवाल

संगीत सोम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांटे गए इस पर्चे के मीडिया में आने से बवाल उठ गया है। एक तरफ जहां संगीत सोम को इसके लिए मानहानि का नोटिसा भेजा गया है। तो दूसरी तरफ संगीत सोम ने खुद को इस मामले से अनभिज्ञ बताकर पल्ला झाड़ लिया है।

पर्ची मामले पर क्या बोले संगीत सोम?

संगीत सोम ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पर्ची बांटने वाले व्यक्ति को मैं नहीं जानता। उन्होंने कहा कि मेरे लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया है। इसको लेकर उन्होंने एक दिन पहले ही लाल कुर्ती थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच का विवाद?

दरअसल कुछ दिनों पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि उन्होंने ये चुनाव जयचंदों और शिखंडी के कारण हारे। उनका इशारा संगीत सोम की तरफ था। जिसके बाद संगीत सोम ने भी प्रेसवार्ता कर उनपर विभिन्न आरोप लगाये गए। संगीत सोम ने कहा था कि संजीव बालियान किसी के हराने से नहीं अपने अहंकार के चलते चुनाव हारे। सोम ने कहा कि उन्हें चुनाव में सरधना की जिम्मेदारी दी गई थी और संजीव बालियान सरधना से जीत कर गए। उन्हें हार उनके घर में मिली। 

दोनों नेताओं के बीच की लड़ाई अब सबके सामने आई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के दो बड़े नेताओं के बीच की लड़ाई अब खुलकर सतह पर आ चुकी है। अभी तक इस मामले में ना तो प्रदेश नेतृत्व ने कोई टिप्पणी की है और ना ही केंद्रीय नेतृत्व ने। अब देखना ये होगा कि अपने अनुशासन के लिए जानी जाने वाली बीजेपी इस मामले में क्या कदम उठाती है?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यूट्यूबर शादाब जकाती की बढ़ीं मुश्किलें, महिला के आरोपों के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵