back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमरनाथ यात्रा को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘हमले के बाद टूरिज्‍म घटा, पहलगाम के लोगों को…’

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की कम होती जा रही संख्या को लेकर एक बार फिर से चिंता जाहिर की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की कम होती जा रही संख्या को लेकर एक बार फिर से चिंता जाहिए की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद राज्‍य में टूरिज्म एकदम ठप पड़ गया है। उन्होंने आगामी बाबा अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

अमरनाथ यात्रा को लेकर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”पहलगाम में जो दर्दनाक हादसा हुआ है, उसके बाद से कश्मीर के हालात और ज्‍यादा खराब हो गए है। राज्‍य की हालात बदल गई हैं। सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। यहां टूरिज्म की घटती संख्‍या भी एक चिंताजनक है। जिसकी वजह से पहलगाम के घोड़े वाले, होटल वाले, दुकानदार, टैक्सीवाले सभी की हालत बहुत खराब हो रही है। इन लोगों ने बैंकों से लोन लिया हुआ है।” ऐसे में वो लोग आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है।  

‘अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा हम सभी को करनी चाहिए’

PDP चीफ ने आगे कहा, ”आगामी दिनों में बाबा अमरनाथ जी की यात्रा आने वाली है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा हम सभी को करनी चाहिए, खास तौर पर पहलगाम के लोगों को इसकी रखवाली करनी है ताकि यहां फिर से टूरिज्म वापस आ सके।

उन्‍होने कहा कि, फिलहाल इस वक्‍त कश्मीर में टूरिस्ट नहीं आ रहे हैं, पर्यटकों की संख्‍या न के बराबर है। यहां पर हम सभी को सुरक्षित माहौल बनाना होगा। जैसे सैकड़ों सालों से हम सभी अमरनाथ की यात्रा सुरक्षित करवाते आए है। इस बार हमें ऐसा ही करना है ताकि यहां फिर से टूरिज्म वापिस आ सके।”

‘निर्दोष कश्मीरी मुसलमानों की रिहाई करें’

इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने निर्दोष कश्मीरी मुसलमानों का मुद्दा उठा चुकी है। 6 जून को उन्होंने कहा था, ”जिन बेकसूर कश्मीरी मुसलमानों को जेल में डाला गया, उनको रिहा कर देना चाहिए। तभी यह सही मायने में सही बात होगी। कई कश्मीरी मुसलमानों पर फर्जी ओर झूठे इल्जाम लगाकर उनको जेल में डाला गया है, उनको रिहा किया जाना चाहिए।”  हालांकि, उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के उद्देश्यों को वैश्विक स्तर पर समझाने के लिए अलग-अलग देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजने को सही कदम बताया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵