back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milk Rate Increase: पिछले 10 साल में 22 रुपये बढ़े दूध के दाम, महीने में 660 रुपये ज्यादा चुका रहे हैं लोग

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के रेट में इजाफा करने का ऐलान किया है. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है.

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. दिल्ली में पहले जहां 1 लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 66 रुपये था. वहीं अब 1 लीटर दूध के लिए ग्राहकों को 68 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. मदर डेयरी के इस निर्णय से दिल्ली/एनसीआर में रहने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

3 सालों में एक लीटर दूध की कीमतों में हुई 10 रुपये की बढ़ोतरी

दूध कंपनियों ने दूध के दामों में ये बढ़ोतरी कोई पहली बार नहीं की है. देश की दिग्गज दूध उत्पादन करने वाली कंपनी अमूल ने साल 2021 से 2024 तक यानी 3 साल में एक लीटर दूध की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है. यहीं हाल कमोबेश सभी दूध उत्पादन करने वाली कंपनियों का रहा है.

दूध उत्पादन करने वाली कंपनी मदर डेयरी ने घोषणा की है कि नई कीमतें 3 जून से ही लागू हो गई है. उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. यह मूल्य कंपनी के मिल्क के सभी वेरिएंट पर लागू होगा. गौरतलब है कि 2 जून से अमूल दूध ने देशभर में अमूल दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. अब 64 रुपये प्रति लीटर वाले अमूल गोल्ड दूध के दाम बढ़कर 66 रुपये हो गए हैं.

कंपनी कई महीनों से अधिक कीमत पर खरीद रही दूध

मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाये जाने पर कहा कि पिछले कई महीनों से कंपनी दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुका रही है. इसके बावजूद, उपभोक्ताओं पर इसका असर नहीं पड़ने दिया गया. कंपनी ने कहा है कि देश भर में पड़ रही भयंकर गर्मी से दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है. कंपनी ने कहा है कि वो दूध बिक्री से मिले राजस्व का 75-80 प्रतिशत खरीद में खर्च करती है.

10 साल में 22 रुपये महंगा हुआ दूध

अमूल ने जून 2021 से जून 2024 तक 3 साल में दूध के दाम में 10 रुपये बढ़ाए हैं. वहीं अगर हम 1 फरवरी 2014 से देखें तो पिछले 10 सालों में दूध के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अमूल के साथ-साथ अन्य दूध की कंपनियों ने भी दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की है. सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार, फरवरी 2021 से फरवरी 2023 के बीच दूध और दूध के अन्य उत्पादों की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते उपभोक्ताओं की जेब पर अब ज्यादा भार पड़ेगा.

ये है कीमत बढ़ने की वजह

महंगाई की मार आम आदमी के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन करने वाली कंपनियों पर भी पड़ा है. कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जहां किसानों ने दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. वहीं दूध खरीद और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने के चलते कंपनियों ने भी दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. दरअसल प्रोडक्शन कॉस्ट, पशुओं के लिए चारा, किसानों से खरीद की दर, ट्रांसपोर्टेशन की कीमत जैसे कई कारण दूध के दाम तय करते हैं. महंगाई के कारण हर साल किसानों को कच्चा माल महंगे दामों पर मिलते हैं. जिसके चलते किसानों से दूध की खरीद की दर भी बढ़ने लगती है. इसके चलते दूध कंपनियां भी कीमतें बढ़ा देती हैं.

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵