back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, स्कूल फीस नियंत्रण बिल और दो CAG रिपोर्ट होंगी पेश

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होगा। पहले ही दिन स्कूल फीस नियंत्रण बिल समेत कई अहम मुद्दों पर राजनीतिक टकराव होने के आसार है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में शिक्षा से संबंधित एक नया बिल पेश किया जाएगा, जबकि सत्र का आयोजन पूरी तरह पेपरलेस तरीके से होगा। अब से सभी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे और फाइलें ई-फॉर्मेट में प्रस्तुत की जाएंगी। सोमवार को दोपहर 2 बजे शुरू होने वाले इस सत्र में सदन के पटल पर दो CAG रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। पहले दिन ही स्कूल फीस नियंत्रण बिल समेत कई अहम मुद्दों पर राजनीतिक बहस होने की संभावना है।

पेश होंगी दो CAG रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो महत्वपूर्ण CAG रिपोर्ट सदन पटल पर रखेंगी। इनमें से एक रिपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 के राज्य के वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों से जुड़ी है, जबकि दूसरी रिपोर्ट 31 मार्च 2023 तक समाप्त हुए वर्ष के लिए निर्माण और अन्य श्रमिकों के कल्याण से संबंधित है। पहली रिपोर्ट राज्य की वित्तीय स्थिति और खर्चों का मूल्यांकन करती है, जबकि दूसरी रिपोर्ट निर्माण श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं और उनके कल्याण प्रयासों की समीक्षा करती है। इन रिपोर्टों के पेश होते ही सत्र में इन पर चर्चा की संभावना है।

दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल 2025 विधानसभा में होगा पेश

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ‘दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और उसे नियंत्रित करने में पारदर्शिता) विधेयक, 2025’ को विधानसभा की अनुमति से पेश करेंगे। इस बिल का उद्देश्य स्कूलों की फीस तय करने और उसे नियंत्रित करने में पारदर्शिता लाना है।

AAP क्यों कर रही है दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल का विरोध?

सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह बिल अभिभावकों के हित में है और स्कूलों की मनमानी पर कड़ी लगाम लगाएगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इस बिल का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। आप नेता आतिशी और अन्य सीनियर नेताओं का आरोप है कि सरकार इस बिल के माध्यम से निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, आप ने सवाल उठाया है कि अगर यह बिल सच में जनहित में है, तो सरकार ने इसे अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया?

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵