back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर कपड़ा बाजार में बंदी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

कानपुर,26 अप्रैल (हि. स.)। कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है तो वहीं इसकी चपेट में लगातार शहरवासी आ रहे है। तो वहीं कोरोना संक्रमण के दौरान होने वाली बाजार बंदी को लेकर भी अलग अलग भ्रामक स्थितियां बनी हुई है। ऐसा एक मामला कपड़ा बाजार से जुड़ा सामने आया है। कि कपड़ा बाजार से जुड़े लोग बंदी करने के विचार में जुटे है तो वहीं कुछ पदाधिकारी बाजार बंदी के विरोध में अपना पक्ष भी रखते हुए नजर आ रहे है। कानपुर कपड़ा कमेटी (रजि) के अध्यक्ष चरण जीत सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ा बाजार से जुड़े कपड़ा व्यापारी शेष नारायण त्रिवेदी ने एक निजी अखबार में कपड़ा बाजार बंदी को लेकर एक सूचना प्रसारित करवाई है। जिसका हम कानपुर कपड़ा कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी खंडन करते हुए बाजार न बंदी करने के पक्ष में अपनी बात रखते है। उनका कहना है कि और आगे से भी हम अपने कपड़ा व्यापार से जुड़े सभी व्यापारी बन्धु व कर्मचारियों से भी अपील करते हैं कि ऐसी कोई भी सूचना न प्रसारित होने दे। जिससे व्यापारिक कार्यों में व्यवधान हो। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने जल्द ही इस मुद्दे पर विचार करने की भी बात कहीं है कि कब बाजार बंदी करनी है या फिर नहीं। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵