back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

27 मई को केरल में मानसून देगा दस्तक : मौसम विभाग

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल जल्दी दस्तक देगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है, जबकि यह 1 जून के आसपास आता है। मानसून के आने का देश में बेसब्री से इंतजार किया जाता है क्योंकि इसका भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, इस साल, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरूआत सामान्य तिथि से पहले होने की संभावना है। केरल में मानसून के 27 मई को चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ आने की संभावना है। मानसून सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर में दस्तक देगा और मानसूनी हवाएं फिर बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में आ सकता है। आईएमडी ने कहा, भूमध्य हवाओं के तेज होने के साथ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 15 मई के आसपास बारिश होने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने बताया कि, पछले आंकड़ों से पता चलता है कि अंडमान सागर में मानसून के आने की तारीख का केरल में मानसून की शुरूआत का कोई लेना देना नहीं है। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵