back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘1947 में हमें कटी-फटी आजादी मिली’, वो दिन भी आएगा जब हम…, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेतुका बयान

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हमें '1947 में कटी-फटी आजादी मिली थी।'

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिन 15 अगस्त के मौके पर देश ने अपनी आजादी का जश्‍न मनाया यानी 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर देश के हर कोने के कई जगहों पर कई आयोजन किए गए। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां मध्‍यप्रदेश सरकार में कैलाश विजयवर्गीय ने झंडा फहराया। इस दौरान, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान दिया है। 

वैसे तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए दिन अपने किसी ने किसी बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर एक ऐसा ही बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्‍होंने देश की स्वतंत्रता को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया, जो अब सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है, और हर जगहों पर इसकी चर्चा हो रही है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हमें ‘1947 में कटी-फटी आजादी मिली थी।’ मंत्री का यह बयान आग की तरह फैल गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

”15 अगस्त 1947 को हमें कटी-फटी आजादी मिली ”

मंच से कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि, “15 अगस्त 1947 को हमें कटी-फटी आजादी मिली थी। गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए। जिस आजादी के लिए भगत सिंह फंदे पर झूले, वह हमें 15अगस्त को नहीं मिली। हमें अधूरी आजादी मिली।”

‘अखंड भारत का सपना होगा पूरा’- कैलाश विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे यह भी कहा, “हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं और एक दिन ऐसा भी आएगा जब इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा लहराएंगे। मोदी सरकार के नए भारत में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। ड्रोन और मिसाइल का जवाब इस तरह दिया कि हमारे सैनिक को खरोच तक नहीं आई।”

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा विवादित बयान दिया हो, इससे पहले भी वह इस तरह का बयान दे चुके है, जिनपर बहस छिड़ गई थी। इससे पहले उन्‍होने जून 2025 को कहा था कि कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं। वह लगातार अपने ऐसे बयानों से मध्‍यप्रदेश की सियासत के केंद्र बने रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...