back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में मूसलाधार बारिश, रेल और फ्लाइट सेवा हुई प्रभावित

लोकल ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, कई फ्लाइट्स भी हुईं रद्द, बिन वजह घर ने बाहर ना निकले के निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण रेल और हवाई सेवा बाधित हो गई है। मौसम विभाग की ओर से शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

भारी बारिश के कारण वेहार नहर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी भर जाने के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है।

प्रभावित इलाकों में एयरलिफ्टिंग का प्रबंध किया गया है: मुख्यमंत्री शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत अधिक पानी भर जाने के कारण प्रभावित इलाकों में एयरलिफ्टिंग का प्रबंध कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि वो प्रशासन के साथ सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। CM ने कहा कि अधेंरी सबवे को खोलने का कार्य कर लिया गया है जिसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने लोगों से बेवजह गर से बाहर ना निकलने का आग्रह किया है। 

विमान और लोकल ट्रेन सेवा हुई प्रभावित

स्पाइसजेट, एयर इंडिया, इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानों को रोक दिया है। लोकल ट्रेनें भी भारी बारिश के कारण धीमी गति से चल रही हैं। कई लोग जगह-जगह पर फंस गए हैं।

 

शहर में रेड अलर्ट, स्कूल और कॉलेज हुए बंद

मौसम विभाग के शहर में रेड अलर्ट जारी करने के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों औप कॉलेजों को बंद कर दिया है। थाणे और रायगढ़ से सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो रही है।

शहर में पानी का सैलाब रेस्क्यू जारी

शहर में सब जगहों पर पानी का सैलाब हो गया है। हवा वाली रबर लेकर रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। पुणे जिला के कलेक्टर सुहास दिवासे ने पश्चिमी घाट में पुणे के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के साथ औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वो अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दें। पुणे में अगले तीन घंटों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई के लिए अगले 48 घंटे अहम, राज्‍य में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, आज भी अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र के राजधानी मुंबई और राज्‍य के कई इलाको में पिछले 24 घंटो में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵