नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में अपराधी प्रवृति के लोगों से कैसे बचा जाए, ये कहना बहुत ही मुश्किल है। अब जिस घटना के बारे में हम बताने जा रहे हैं। उससे यही साबित होता है। लखनऊ के चिनहट में आईफोन की डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को साजिश के तहत मार दिया गया। डिलीवरी ब्वॉय को आईफोन की डिलीवरी के लिए 1.5 लाख रुपए कैश न देना पड़े, इसके लिए 2 युवकों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके डिलीवरी ब्वॉय के ही बैग में रखकर लखनऊ की इंदिरा नहर में फेंक दिया। घटना के सामने आने के बाद से पूरे लखनऊ में हडकंप मच गया है।
डिलीवरी बॉय का नाम भारत साहू था
डिलीवरी बॉय का नाम भारत साहू था, वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशांतगंज में रहता था। जिसकी उम्र 30 वर्ष की थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के ही निवासी गजानन ने फ्लिपकार्ट से iPhone का आर्डर किया था। डिलीवरी बॉय भारत साहू इसी iPhone की डिलीवरी करने के लिए 24 सितंबर 2024 को गजानन के घर गया था।
गजानन ने जब फ्लिपकार्ट से फोन आर्डर किया तो उसने कैश ऑन डिलीवरी का आप्शन चुना था। गजानन ने डिलीवरी बॉय भारत से फोन ले लिया और भारत पैसों के लिए बाहर इंतजार कर रहा था। लेकिन तभी गजानन ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को घर के अंदर घसीटा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े करके लखनऊ की इंदिरा नहर में फेंक दिया।
जांच के बाद जो खुलासे हुए उससे खुद पुलिस भी हैरान हो गयी
डिलीवरी ब्वॉय भारत के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने 25 सितंबर 2024 चिनहट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत अपनी जांच शुरू की और उसके बाद जो खुलासे हुए उससे खुद पुलिस भी हैरान हो गयी।
लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है
लखनऊ पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय भारत साहू की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली और उसकी लोकेशन को ट्रैक किया। जिससे पता चला कि डिलीवरी ब्वॉय भारत साहू की आखिरी कॉल गजानन को ही हुई थी। पुलिस ने गजानन की कॉल रिपोर्ट से उसके दोस्त आकाश तक भी पहुंच गयी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आकाश ने अपना जुर्म कबूला और कहा कि उसने गजानन के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को मार डाला और उसके शव के टुकड़ों को नहर में फेंक दिया था। आकाश ने सारे गुनाह को कबूल कर लिया।
लखनऊ पुलिस SDRF की सहायता से आकाश के शव के टुकड़ों की तलाश कर रही है। पुलिस को अभी तक भारत साहू का शव बरामद नहीं हो सका है। लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है





