back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना गाइडलाइन के उल्लघंन पर 7 प्रतिष्ठानों के खिलाफ एसडीएम ने की कार्रवाई

लॉकडाउन में खुली पाई जाने पर 4 किराना,2 डेयरी एवं 1मिठाई दुकान सील अनूपपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 26 अप्रैल को प्रशासन ने कोतमा नगर में संचालित दो डेयरी, चार किराना एवं एक मिठाई दुकान छापामार कार्यवाई करते हुए सील कर दिया। एसडीएम ऋषि सिंघई ने बताया कि लगातार शिकायत मिलनें पर सोमवार को छापामारी करते हुए दो डेयरी, चार किराना एवं एक मिठाई दुकान पर कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। डेयरी में जय और नेहा डेयरी, मिठाई दुकान में हीरा स्वीट्स, किराना में बिग मार्ट, चंदेरिया किराना, शारदा प्रोविजन स्टोर, न्यू केसरी ट्रेडर्स को कोरोना नियमों के पालन ना करने, दुकानों में लोगो की भीड़ एकत्रित होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर तीन दिनों के लिए सील कर दिया है। इस दौरान तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी आरके बैस, पटवारी राजीव द्विवेदी एवं दीपक मिश्रा सहित नगरपालिका की टीम शमिल रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵