back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ऑल बंगाल बस एंड मिनी बस कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 07 जून (हि.स.)। किराये में इजाफे की मांग को लेकर बस और मिनी बस मालिकों ने ऑल बंगाल बस एंड मिनी बस कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले आज मौन विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहे बस और मिनी बस मालिकों का कहना है कि अगर सरकार किराये में वृद्धि का आश्वासन देती है तो वह लॉकडाउन खुलने के बाद बस की सेवा शुरू करेंगे, नहीं तो वे बस नही चलाएंगे। एक बस मालिक ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन की वजह से 74 दिन बस सेवा बंद रही। इस साल भी स्थित लगभग इसी प्रकार की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान डीजल की कीमतें भी बढ़ गई है, पर राज्य सरकार बस-मिनी बस के किराये में बढ़ोतरी नहीं की है। बस मालिक संगठन की मांग पर राज्स सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस स्थिति में हमारे पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵