back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरे मतपत्र से चुने जाएंगे ग्राम प्रधान तो गुलाबी मतपत्र से जिला पंचायत सदस्य

मेरठ, 25 अप्रैल (हि.स.)। 26 अप्रैल के पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि पंचायत चुनावों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक का है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मेरठ जनपद 231 संवेदनशील, 310 अति संवेदनशील व 92 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र है। जनपद में 35 जोनल मजिस्ट्रेट व 148 सैक्टर मजिस्टेªट तैनात किए गए हैं। पंचायत चुनाव मतपत्रो के माध्यम से होगा। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, ग्राम प्रधान के लिए हरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नीला व सदस्य जिला पंचायत के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। सभी मतपत्र एक ही बैलेट बाॅक्स में मतदाताओं द्वारा डाले जाएंगे। 1338181 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मेरठ में न्याय पंचायतों की संख्या 92, ग्राम पंचायतो की संख्या 479, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 6373, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 824, जिला पंचायत वार्ड 33, मतदान केन्द्रों की संख्या 866, मतदान स्थलों की संख्या 2346 व मतदाताओं की संख्या 1338181 है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने बताया कि तहसील मेरठ के विकास खंड जानीखुर्द में न्याय पंचायतों की संख्या आठ, ग्राम पंचायतों की संख्या 44, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 584, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 77, मतदान केन्द्रों की संख्या 82, मतदान स्थलों की संख्या 219 व मतदाताओं की संख्या 128986 है। विकास खंड रोहटा में न्याय पंचायतों की संख्या सात, ग्राम पंचायतों की संख्या 39, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 509, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 61, मतदान केन्दांे की संख्या 61, मतदान स्थलों की संख्या 185 व मतदाताओं की संख्या 102928 है। विकास खंड मेरठ में न्याय पंचायतों की संख्या छह, ग्राम पंचायतों की संख्या 21, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 281, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 37, मतदान केन्दांे की संख्या 37, मतदान स्थलों की संख्या 107 व मतदाताओं की संख्या 58228 है। विकास खंड रजपुरा में न्याय पंचायतों की संख्या आठ, ग्राम पंचायतों की संख्या 45, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 631, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 96, मतदान केन्द्रों की संख्या 88, मतदान स्थलों की संख्या 269 व मतदाताओं की संख्या 153311 है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकासखंड खरखौदा में न्याय पंचायतों की संख्या छह, ग्राम पंचायतों की संख्या 30, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 408, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 61, मतदान केन्द्रों की संख्या 58, मतदान स्थलों की संख्या 174 व मतदाताओं की संख्या 100819 है। तहसील मवाना के विकास खंड माछरा में न्याय पंचायतों की संख्या नौ, ग्राम पंचायतों की संख्या 42, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 558, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 71, मतदान केन्दांे की संख्या 72, मतदान स्थलों की संख्या 191 व मतदाताओं की संख्या 115611 है, विकास खंड मवाना में न्याय पंचायतों की संख्या 09, ग्राम पंचायतों की संख्या 47, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 615, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 67, मतदान केन्दांे की संख्या 86, मतदान स्थलों की संख्या 198 व मतदाताओं की संख्या 110131 है। विकास खंड हस्तिनापुर में न्याय पंचायतों की संख्या 10, ग्राम पंचायतों की संख्या 46, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 574, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 59, मतदान केन्दांे की संख्या 69, मतदान स्थलों की संख्या 161 व मतदाताओं की संख्या 92988 है। विकास खंड परीक्षितगढ में न्याय पंचायतों की संख्या नौ, ग्राम पंचायतों की संख्या 54, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 708, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 86, मतदान केन्द्रों की संख्या 89, मतदान स्थलों की संख्या 228 व मतदाताओं की संख्या 135374 है। तहसील सरधना के विकास खंड सरधना में न्याय पंचायतों की संख्या सात, ग्राम पंचायतों की संख्या 39, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 517, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 74, मतदान केन्द्रों की संख्या 79, मतदान स्थलों की संख्या 234 व मतदाताओं की संख्या 123143 है। विकास खंड सरूरपुर में न्याय पंचायतों की संख्या छह, ग्राम पंचायतों की संख्या 27, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 385, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 65, मतदान केन्द्रों की संख्या 69, मतदान स्थलों की संख्या 192 व मतदाताओं की संख्या 103723 है। विकास खंड दौराला में न्याय पंचायतों की संख्या सात, ग्राम पंचायतों की संख्या 45, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 603, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 70, मतदान केन्द्रों की संख्या 76, मतदान स्थलों की संख्या 188 व मतदाताओं की संख्या 112939 है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Assembly Election 2025 : पोस्टल बैलेट पेपर क्या है और कौन करता है इसका इस्तेमाल, जानें नियम?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग और राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵