back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई वैक्सीन, पुत्र अखिलेश ने किया था विरोध

लखनऊ, 07 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। अब वैक्सीन लगवाने के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माफी मांगने को कहा है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में इसका असर दिखा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलायम सिंह यादव की तारीफ करते हुए धन्यवाद कहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। इसके लिए अखिलेश जी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह एक अच्छा संदेश है। आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे। उल्लेखनीय है कि एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश ने कहा था कि सपा की सरकार आएगी तो सभी को निशुल्क वैक्सीन लगवाई जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा था कि भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। वह नहीं लगवाएंगे। अब मुलायम सिंह के वैक्सीन लगवाने के बाद प्रदेश की राजनीति में सपा के खेमे में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, विरोधी अखिलेश का जमकर चटकारे ले रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵