back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार की डिक्की में मिली मासूम का शव,लोहे के रॉड से जलाने का है निशान

पटना/गया,07 जून (हि.स.)। पटना के मगध विश्वविद्यालय क्षेत्र के गौरा गांव थाना अंतर्गत साजन कुमार के कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली हैं।बच्ची की उम्र लगभग छह साल के आसपास बतायी जा रही है। बच्ची के शरीर पर कई जगहों पर लोहे के रॉड से जलाए जाने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घटना की छानबीन में जुट गई है। बच्चे की पहचान बगल के गांव शोभाखाप के उमेश पासवान के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। घटना मगध विश्वविद्यालय थाना के गौरा गांव की है। जहां रहने वाले साजन कुमार की कार की डिक्की से मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया। रविवार की देर शाम जैसे ही बच्चे का शव मिलने की खबर इलाके में फैली लोग सहम मृतक बच्चे का पिता सुरेश पासवान गौरा के साजन कुमार के यहां ड्राइवर का काम करता है। बच्चा दोपहर से अपने घर से बाहर खेलने निकला था। परिवार वाले बच्चे को खाफी खोजबीन किया। मगर नहीं मिला। फिर देर शाम परिवार वालों को शव की खबर मिली। इससे पूरे परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। मगध विश्वविद्यालय थाना की थानेदार रेखा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरली

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵