back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पेपर टल जाए इसलिए…’ दिल्‍ली में स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में नई जानकारी सामने आई

जानकारी के मुताबिक, विस्‍फोट मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही थी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नई दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही थी। अब इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जिन स्कूलों को धमाके की धमकी मिली थी उनमें से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी था, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार पीवीआर मल्टीप्लेक्स में एक धमका होने के एक दिन बाद एक धमकी भरा ईमेल मिला था।

पुलिस ने बताया कि करीब 3 स्कूलों में इस प्रकार की धमकी उन्‍हीं के स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों की और से दी जा रही थी, ताकि एग्‍जाम रोका जा सकें।

परीक्षा स्‍थगित हो इसलिए दी धमकी 

जानकारी के मुताबिक, विस्‍फोट मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही थी उममें से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी शामिल था, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार पीवीआर मल्टीप्लेक्स में धमाका होने के अगले दिन एक धमकी भरा ईमेल मिला था। पुलिस जानकारी में यह बताया गया है कि, यह ईमेल वहां स्कूल में ही पढ़ने वाले भाई-बहनों के द्वारा भेजा गया था ताकि परीक्षा टाल दी जाए। 

छात्रों ने स्‍वंय इस बात का खुलास किया 

एक अधिकारी ने बताया कि, एक स्‍कूल में काउंसलिंग के दौरान, दोनों छात्रों ने खुलासा किया कि उनके मन में यह ख्‍याल कुछ दिनों से स्‍कूलों को लगातार मिल रही धमकी देने वाली घटनाओं से मिला। छात्रों से पूछताछ कर उनके माता-पिता को चेतावनी दी गई है। उसके बाद उन्‍हें छोड़ दिया गया है। गुप्‍त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया है कि, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को वहां पढ़ने वाले छात्रों ने धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इस मामले के वजह भी यह थी की धमकी भरे मैसेज भेजने से स्‍कूल बंद हो जाए। 

11 दिन में 100 से अधिक स्कूलों को धमकी

दिल्‍ली में कई दिनों से लगातार स्‍कूलों को बम से उड़ाने के मैसेज भेजें जा रहे थे। इस सिलसिले में पिछले करीब 11 दिनों में दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों में खलबली मची हुई थी। वहीं मामले में पुलिस ने पाया है कि ईमेल वीपीएन (virtual Private Network) के जरिए भेजे जा रहे थे, जिसके चलते पुलिस के लिए भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों के पास पहुंचने में आसानी हुई है। इस प्रकार के मामले से साल 2024 में 50 से अधिक धमाके वाले ईमेल ने दिल्ली में अफरा-तफरी मचा डाला। दिल्‍ली में न केवल स्कूलों बल्कि अस्पतालों, हवाई अड्डों और एयरलाइन कंपनियों में डर का माहौल पैदा किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...