back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगली बार जब आप आईएगा…तो इधर-उधर जो जीत गया है..सब हारेगा, NDA संसदीय दल की बैठक में बोले नीतीश कुमार

NDA Parliamentary Party Meeting: नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना समर्थन देती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद देश में NDA की सरकार बनने जा रही है। आज शुक्रवार दोपहर को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों की मीटिंग हुई। एनडीए के घटक दलों ने सर्वसम्मित से नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है। जिसका समर्थन एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने भी किया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा और एनडीए से सभी संसदों ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुना।

अगली बार सब हारेगा.. हमको पूरा भरोसा है- नीतीश कुमार

नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता बनाए जाने के अपने समर्थन भाषण में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने जमकर पीएम मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी खूब तंज कसा। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना समर्थन देती है। आगे उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। इन्होंने इससे पहले भी पूरे देश की सेवा की है। हम लोग तो अब लगता है, अगली बार जब आप आईएगा न तो इस बार जो इधर-उधर जीत गया है न… अगली बार सब हारेगा.. हमको पूरा भरोसा है।

अब बिहार और देश अब और आगे बढ़ेगा

एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार जब आप लोकसभा चुनाव में आये तो कुछ लोग जो इधर उधर जीत गए हैं, अगली बार ई सब लोग हारेगा। हमको पूरा भरोसा है। आगे से उन लोगों के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। बिहार और देश अब और आगे बढ़ेगा। हम लोग पूरे तौर पर जैसा आप चाहेंगे, वैसा समर्थन देंगे। हम लोग पूरे आपके साथ रहेंगे। मेरा आग्रह कि आप जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर दें। मैं सभी दलों का अभिनंदन करूंगा। हम इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।

हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे..- नीतीश कुमार

आगे नीतीश कुमार ने कहा कि अब आप आ गए है तो बिहार के सभी काम पूरे किए जाएंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे…हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे…’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...