back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहित फेरो-टेक के लिए टाटा स्टील माइनिंग सफल समाधान आवेदक घोषित

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। टाटा स्टील माइनिंग को रोहित-फेरो टेक लिमिटेड की लेनदारों की समिति (सीओसी) ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत सफल समाधान आवेदक के रूप में घोषित किया है। इसके बाद कंपनी का अधिग्रहण करने कीू प्रकिया शुरू होगी। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) को इसके बाद समाधान प्रस्ताव को मंजूरी देनी होगी। टाटा स्टील ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, टाटा स्टील लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) को 5 जून, 2021 को रोहित फेरो-टेक लिमिटेड (आरएफटी) के अधिग्रहण के लिए लेनदारों की समिति द्वारा सफल समाधान आवेदक के रूप में घोषित किया गया है। साथ ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से अनुमोदन सहित आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए भी आवेदक घोषित किया गया है। । टीएसएमएल ने आईबीसी की कॉपोर्रेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत आरएफटी के अधिग्रहण के लिए आशय पत्र (एलओआई) को स्वीकार कर लिया है। सुबह करीब 11 बजे, बीएसई पर टाटा स्टील के शेयर 1,136.10 रुपये पर थे, जो पिछले बंद से 16.20 रुपये या 1.45 प्रतिशत अधिक है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना पर भड़के अमाल मलिक, फैंस बोले- अहंकारी और असुरक्षित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 अपने 13वें सप्ताह में पहुँच चुका है और इस वीकेंड का वार पर बॉलीवुड फिल्ममेकर और 'खतरों के खिलाड़ी'...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵