नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दशहरा को देखते हुए बढ़ती भीड़ के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जो शुक्रवार 2 बजे से प्रभावी है और शनिवार तक प्रभावी रहेगी। यह प्रतिबंध इसलिए लगाए गए हैं जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित ना हो और सुचारू रूप से ट्रैफिक चलता रहे।
इन रूटों पर किया जाएगा डायवर्जन
जो वाहन नोएडा सेक्टर 12-22 और 56 से स्टेडियम चौक की ओर जा रहे हैं उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही सेक्टर 10 और 21 से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। सेक्टर 8, 10, 11 और 12 के माध्यम से स्टेडियम चौक से मोदी मॉल रूट भी बंद रहेगा। डायवर्जन को रोकने के लिए ट्रैफिक को सेक्टर 10, 21 यूटर्न को जलवायु विहार, निठारी से रूट किया गया है।
शनिवार को होगा मूर्तियों का विसर्जन
शनिवार को मूर्तियों के विसर्जन के मद्देनजर डायवर्जन किया गया है। विसर्जन युमना और हिंडन नदी में होगा। विसर्जन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इनमें कालिंदी कुंज और कुलेसरा घाट भी शामिल हैं।
इन रूटों पर जा रहे हैं तो ध्यान रखें
नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए, यातायात को चरखा चौराहे से दलित प्रेरणा स्थल की ओर मोड़ दिया गया है, वैकल्पिक मार्ग डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला रोड के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
लोगों को पहले से करना होगा प्लैन
डीसीपी प्रसाद ने बताया है कि सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले यात्रियों को महामाया फ्लाईओवर का उपयोग कर सकते हैं। यात्रियों को दो दिवसीय समारोहों के दौरान व्यवधान से बचने के लिए अपने मार्गों की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।




