back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैरिटल रेप को अपराध की श्रेणी में लाने की जरूरत नहीं है, SC में बोली केंद्र सरकार

केंद्र ने कहा कि मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लेकर आना कठोर और गलत निर्णय होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर कर सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि मैरिटल रेप को अपराध की श्रेणी में न लाया जाए। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि पति के पास पत्नी की सहमति का उल्लंघन करने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लेकर आना कठोर और गलत निर्णय होगा।

ऐसा नहीं है क‍ि शादी से मह‍िला की ‘सहमत‍ि’ खत्‍म हो जाती है

हलफनामे में सरकार ने की ओर से यह भी कहा गया है क‍ि शादीशुदा मह‍िलाओं को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है। ऐसा नहीं है क‍ि शादी से मह‍िला की ‘सहमत‍ि’ खत्‍म हो जाती है। 

यह मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक है

केंद्र सरकार ने आगे कहा है कि यह मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक है। इसका सामान्य तौर पर समाज पर सीधा असरहोता है। भले ही मैरिटल रेप को अपराध घोषित किया जाए, लेकिन ऐसा सुप्रीम कोर्ट नहीं कर सकता है। यह उसके अध‍िकार क्षेत्र में नहीं है।

विवाहित महिला की सहमति की रक्षा के लिए पहले से कई प्रावधान हैं

सरकार ने कहा कि संसद ने विवाह के भीतर विवाहित महिला की सहमति की रक्षा के लिए पहले से ही विभिन्न प्रावधान प्रदान किए हैं। इन उपायों में विवाहित महिलाओं के प्रति क्रूरता को दंडित करने वाले कानून (भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 498A) है। महिलाओं के विरुद्ध कृत्यों को दंडित करने वाले कानून और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत प्रावधान शामिल हैं। 

साल 2013 में किया गया था विचार

सरकार ने बताया कि IPC में 2013 के संशोधन के दौरान, संसद ने इस मुद्दे पर सावधानीपूर्वक विचार किया था और वैवाहिक बलात्कार अपवाद को बनाए रखने का विकल्प चुना था। केंद्र ने तर्क दिया कि अपवाद को खत्म करने के किसी भी कदम का भारत में विवाह संस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...