back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

No Helmet No Fuel! UP में अब सिर्फ हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

सरकार का मानना है कि यह सख्ती लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी और सड़क हादसों में कमी लाने में मददगार साबित होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में 1 से 30 सितंबर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। 

सरकार का मानना है कि यह सख्ती लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी और सड़क हादसों में कमी लाने में मददगार साबित होगी। सरकार ने इसे एक जनहितैषी अभियान के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।

अब यूपी में पेट्रोल पम्प पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार ने इसे सुरक्षा का संकल्प बताते हुए जनता, तेल कंपनियों और पम्प संचालकों से सहयोग की अपील की है।

अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व और जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से संचालित होगा। इसमें पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन और परिवहन विभाग प्रवर्तन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद नागरिकों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें कानून के अनुसार सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

सड़क दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर चोटों को रोकना मसकद 

खाद्य एवं रसद विभाग पेट्रोल पम्प स्तर पर आवश्यक निगरानी और को-ऑर्डिनेशन सुनिश्चित करेगा। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देगा। सरकार ने कहा कि नागरिक, उद्योग और प्रशासन यदि मिलकर सहयोग करें तो सड़क दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर चोटों की संख्या कम करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सजा देना पहल का मकसद नहीं- सीएम योगी

योगी सरकार ने साफ कहा कि, यह पहल किसी को भी सजा देने के लिए नहीं है, बल्कि ‘हेलमेट पहले, ईंधन बाद में’ के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए है। हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल बीमा है, जिसे अब सभी नागरिकों को अपनी आदत बनाना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...