back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSIR-UGC NET और NCET की परीक्षा के नई तारीखों का NTA ने किया ऐलान, 10 जुलाई से 27 जुलाई के बीच होगी परीक्षा

CSIR-UGC NET और NCET परीक्षा की नई तारीखों का NTA ने ऐलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 10 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार की देर रात CSIR UGC NET और NCET परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। सीएआईआर यूजीसी नेट और एनसीईटी की परीक्षा 10 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होगी। जानकारी के मुताबिक सीएसआईआर-यूजीसी नेट की परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच कंप्यूटर मोड में आयोजित होगा। इसकी जानकारी एनटीए ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी।

1719652394196-nta.jpg

10 जुलाई को आयोजित होगी NCET की परीक्षा

गौरतलब है कि 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जिसे रद्द कर दिया गया था। वहीं फोर ईयर इंटीग्रेटेड एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट NCET को स्थगित कर दिया गया था। अब ये टेस्ट 10 जुलाई को सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित) में होगा।

25-27 जुलाई के बीच आयोजित होगी CSIR UGC NET की परीक्षा

वहीं नेट परीक्षा पेपर लीक के बाद 21 जून को एनटीए ने CSIR UGC NET परीक्षा को भी रद्द करने का फैसला किया था। इसकी परीक्षा 25-27 जून के बीच होनी थी। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए 1 मई को रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। अब एनटीए ने CSIR UGC NET की दोबारा परीक्षा 25-27 जुलाई के बीच आयोजित करने का फैसला किया है। ये परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड होगी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NEET मामले में CBI द्वारा दाखिल चार्जशीट में कैंडीडेट्स और उनके पेरेंट्स के नाम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। CBI ने गुरुवार को NEET पेपर लीक केस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कैंडीडेट्स,...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...