back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए प्रशांत सतपथी के परिवार को CM ने 20 लाख और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की

पहलगाम आतंकवादी हमले में ओडिशा के मारे गए प्रशांत सतपथी महीनों तक पैसे बचाकर कश्मीर की यात्रा पर बहुत उत्साहित होकर गए थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पहलगाम में आतंकवादी हमले में पत्नी प्रिया दर्शनी और नौ साल के बेटे के सामने मारे गए प्रशांत सतपथी के परिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रुपए देने की घोषणा की है। बालासोर जिले के इशानी गांव में रहनेवाले प्रशांत सतपथी के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पण करने पहुंचे थे। जिसमें उन्होनें अन्य घोषणा करते हुए स्थानीय पत्रकारो से ये बातचीत की। 

पत्नी को नौकरी देने का किया वादा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार द्वारा प्रशांत सतपथी की पत्नी प्रिया दर्शनी आचार्य को नौकरी देने का वादा किया साथ ही उनके नौ वर्ष के बेटे तनुज के पढ़ाई खर्च को भी सरकार वहन करेगी। सीएम मोहन चरण माझी ने पत्रकारों से कहा, पहलगाम में हुए इस विभत्स घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस समय सतपथी के परिवार के साथ हमारी राज्य सरकार पूरी मजबूती से उनके लिए खड़ी है। उनके परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के साथ ही पत्नी प्रिया दर्शनी को भी नौकरी तथा बेटे की पढ़ाई का पूरा ख्‍याल सरकार रखेगी। सीएम ने सतपथी की पत्नी की हालत पर चिंता जताई है। जो सीएम से बातचीत के दौरान बेहोश हो गई । 

पत्नी-बेटे के सामने गोली मारी

पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए ओडिशा के रहनेवाले प्रशांत सतपथी महीनों तक पैसे बचाकर कश्मीर यात्रा पर गए थे प्रशांत के बड़े भाई सुशांत ने बताया प्रशांत कश्मीर जाने को लेकर बहुत उत्साहित थे। उनकी मौत की खबर की सुनते ही मां सदमे के कारण कुछ बोलने की हालत में नही है। वहीं पत्नी भी बेहोश हो रही है। 

छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे प्रशांत

ओडिशा के बालासोर में सीआईपीईटी में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय प्रशांत पत्नी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर पहलगाम गए हुए थे। पत्नी प्रियदर्शनी आचार्या ने बताया कि जब हम बैसरन में रोपवे से उतर रहे थे, तभी प्रशांत के सिर में अचानक से गोली लगी जिससे वे वहीं ही गिर पड़े। इस घटना के एक घंटे बाद सेना आई वहीं इस खबर को सुनते ही प्रशांत सतपथी के तीन रिश्तेदार भी मौके पर श्रीनगर पहुंचे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...