back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha New deputy CM: Odisha की पहली महिला उप मुख्यमंत्री प्रवाती परिदा कौन हैं?

ओडिशा में बीजेपी ने प्रवाती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रवाती परिदा ओडिशा की पहली महिला उपमुख्यंत्री बन गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार।  ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने 11 जून को ओडिशा के अगले सीएम की घोषणा भी कर दी। जिसमें मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रवाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। वो ओडिशा की पहली महिला उपमुख्यंत्री बन गई हैं। 

ओडिशा हाईकोर्ट में वकील रह चुकी हैं प्रवाती परिदा


ओडिशा के निमापारा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली प्रवाती एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वो पहले एक सरकारी कर्मचारी थीं। 57 साल की प्रवाती परिदा ने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हैं। उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की हैं। जिसके बाद वो 1995 में ही ओडिशा हाईकोर्ट में वकील बन गईं। इसके अलावा उन्होंने 2005 में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में एमए किया। 

राजनीतिक करियर


प्रवाती परिदा ने वकालत के कुछ समय बाद ही बीजेपी ज्वाइन कर ली। वो एक तेज तर्रार नेता थीं। जिसे देखते हुए उन्हें ओडिशा बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। प्रवाती पहली बार निमापारा सीट से विधायक बनी हैं। इससे पहले वो तीन बार इसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हें 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में BJD के समीर रंजन दास ने हरा दिया था। 

ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार हासिल किया बहुमत


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और लोकसभा के नतीजों के दिन ही ओडिशा विधानसभा का रिजल्ट आया। जिसमें पहली बार बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजेपी ने 78 सीटें जीत ली। जिसके बाद ओडिशा में सीएम पद का उम्मीदवार चुनने के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया।


जिसके बाद कल 11 जून को मोहन चरण माझी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा को उप मुख्यंत्री बनाया गया। जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए राजनाथ सिंह ने सभी लोगों को बधाई दी और ओडिशा को प्रगति और समृद्धि की राह पर ले जाने का आग्रह किया।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

‘पीड़ित परिवारों के साथ हूं’ दिल्ली ब्लास्ट पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस बीच रक्षा...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...