back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

ऋषिकेश, 25 अप्रैल (हि.स.)। प्रेम, दया और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर जयंती पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने पशुओं की रक्षा, पोषण एवं संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया है। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि त्याग, तप, लोक कल्याण एवं परोपकार पर आधारित भगवान महावीर का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी शिक्षाएं प्राणी मात्र में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली हैं। उनका ‘जिओ और जीने दो’ का सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना भी हमारा परम धर्म होना चाहिए। पशुओं को पानी देना, चारा देना एवं उनकी सेवा करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नियमित चारा एवं पहली रोटी गाय को खिलाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने महावीर जयंती पर सभी से घर में बनने वाली पहली रोटी को गाय को खिलाने एवं पशुओं की सेवा करने का आग्रह किया है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

नए साल 2026 की शुरुआत ऐसे करें, इन खास मैसेज-शायरियों के साथ अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल हमेशा नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आता है। साल 2025 ने हर किसी के जीवन...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵