back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवधेश प्रसाद के Deputy Speaker बनने की चर्चा पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा-जब चरखा दांव लगेगा तो…

उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट से सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर बनाए जाने की चर्चा हो रही है। जिसपर अब यूपी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बड़ा बयान दे चर्चा में आ गए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर बनाए जाने की हर जगह चर्चां के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है । जहां उन्होनें अखिलेश यादव के खुश होने का जिक्र करते हुए कहा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश हो लें लेकिन, वह नही जानते जब चरखा दांव लगता है तो चारों खाने चित हो जाएंगे। 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम सबसे आगे

बता दें, लोकसभा में अभी तक डिप्टी स्पीकर की पद खाली है। इस रेस में सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब वहीं विपक्षी दल ने भी उनके नाम पर अपनी सहमति भी जताई है जिसके बाद से ही चर्चा हो रहा है कि, उन्हें लोकसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद जब एक चर्चित मीडिया चैनल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से बातचीत की गई तो उन्होनें इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश हो लें लेकि, वह नही जानते जब चरखा दांव लगता है तो चारों खाने चित हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के माफिया बृजेश सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है। 

बृजेश सिंह को लेकर कही ये बात

माना जा रहा है कि, मऊ सीट से सुभासपा विधायक अफजाल अंसारी की विधायकी जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर उपचुनाव में बृजेश सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकते हैं, इस पर जब ओम प्रकाश राजभर से ये सवाल किया गया कि, क्या बृजेश सिंह को आप माफिया के तौर पर देखते है या फिर सच में वे माफिया है? इस पर अपनी प्रतिक्र‍िया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जब तक न्यायालय कोई सजा न दे दे, तब तक हम लोग कैसे कह सकते है कि कोर्ट ही सर्वश्रेष्ठ है । हम लोग उस चश्मे से देखते है, . अगर वोटर लिस्ट में नाम है तो हम लोग उन्हें मतदाता की हैसियत से देखते है। बृजेश सिंह पर कई मुकदमें होने के सवाल पर राजभर ने कहा, मुकदमे तो बहुत से लोगों पर चल रहे हैं, लेकिन, जब तक कोर्ट का फैसला आएगा तब ही किसी पर आरोप सिद्ध होगा तब न कुछ कहा जा सकता है ना कुछ किया जा सकता है। इसलिए, हमें तब तक शांत रहना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵