back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में One Nation One Election बिल पेश किया, JDU-TDP का मिला साथ

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक देश एक चुनाव बिल पेश किया। इस बिल को JDU-TDP का साथ मिला है जबकि समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में One Nation One Election बिल पेश किया। JDU, TDP, YSR और शिवसेना जैसे तमाम NDA के घटक दलों ने इस बिल का समर्थन किया है जबकि समाजवादी पार्टी, AAP ने इस बिल का विरोध किया है।

JDU-TDP का समर्थन, सपा-कांग्रेस का विरोध

वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश होते ही राजनीतिक पार्टियां इसके विरोध और समर्थन में उतर आई। TMC की ओर से सांसद कल्याण बनर्जी ने इस बिल को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी इस बिल का विरोध किया है। इस बिल को शिवसेना UBT और कांग्रेस पार्टी का साथ भी नहीं मिला। हालांकि NDA के लगभग तमाम घटको ने इस बिल को समर्थन दिया है। JDU-TDP की ओर से इस बिल पर सहमति दी गई जबकि एकनाश शिंदे की शिवसेना ने भी इस बिल के पक्ष में अपनी बात सामने रखी।

क्या है One Nation One election बिल?

अब जब वन नेशन वन इलेक्शन का बिल संसद के निचले सदन में पेश हो गया है तो इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म हैं कि आखिर क्या होता है वन नेशन वन इलेक्शन? आम बोलचाल की भाषा में समझें तो अगर यह बिल संसद को दोनों सदनों में पास हो जाता है तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। इसके तहत सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव आम चुनाव के साथ ही होंगे।। सरकार ने इस बिल को लाने के पीछे का मकसद यह बताया है कि हर चुनाव में होने वाले खर्चे को कम किया जा सकता है जिससे देश हर 6 महीने में किसी न किसी चुनाव में जाने से बचेगा। हालांकि विरोधी दल इस बात को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान क्षेत्रीय पार्टियों को होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...