back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जालंधर में बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव के चलते एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने इलाका किया सील

बर्फ की फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में एक बर्फ की फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गैस रिसाव की वजह से मृत व्यक्ति के शव को बाहर निकालने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर रिसाव वाले इलाके को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यह घटना जालंधर के थाना 3 इलाके की है। यहां पर MBD बुक्स बिल्डिंग के पास एक बर्फ की फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। जिसके जहां पर मौजूद 4 लोगों में से 3 लोगों को बचाकर बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चौथे व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रेस्क्यू किए गए तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाका किया गया सील

मिल रही जानकारी के अनुसार बर्फ की फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस रिसाव के चलते लोगों की आंखों में जलन हो रही है। वहीं एक किलोमीटर दूर स्थित लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसलिए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

जहरीली गैसों में होती है अमोनिया की गिनती

बता दें कि, अमोनिया की गिनती जहरीली गैसों में होती है, लेकिन यह कितनी जहरीली है यह इसकी सांद्रता (Concentrations) पर निर्भर करती है। अगर सांद्रता कम है तो यह कम हानिकार है, अगर सांद्रता ज्यादा है तो यह काफी खतरनाक हो सकती है। अमोनिया के संपर्क में आने से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होना आम बात है। अगर उच्च सांद्रता वाली अमोनिया गैस के संपर्क में कोई व्यक्ति आया है तो यह अमुक व्यक्ति के लिए खाफी खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अमोनिया निगल ले तो यह पेट और गले में जलन पैदा कर सकती है।

अमोनिया के संपर्क में आने पर क्या करें?

अगर आप अमोनिया के संपर्क में आ गए हैं तो सबसे पहले उस जगह से दूर चले जाएं। जहां पर आप उसके संपर्क में आए हैं। किसी खुली जगह पर जाकर ताजी हवा में सांस लें। अगर आंखों में जलन हो रही है तो ठंडे पानी से आंखों को धोएं। वहीं अगर लक्षण गंभीर हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵