back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द संसद में पेश हो सकता है One Nation One Election बिल, मोदी कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

मोदी सरकार ने One Nation One Election बिल को अपनी मंजूरी दे दी है। अब मोदी कैबिनेट जल्द ही इस बिल को संसद में पेश कर सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी कैबिनेट ने 12 दिसंबर 2024 को वन नेशन वन इलेक्शन को अपनी मंजूरी दे दी है। अब मोदी सरकार इसको जल्द ही संसद में पेश कर सकती है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार इस विधेयक को इसी शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने इस रिपोर्ट को हाल में ही मोदी सरकार को सौंपा था।

वन नेशन वन इलेक्शन को जल्द संसद में पेश कर सकती है सरकार

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में बनी कमेटी की वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जारी की गई रिपोर्ट के बाद अब केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसको अपनी मंजूरी दे दी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार संसद में इसपर सभी पार्टियों से सुझाव लेने के लिए जेपीसी(Joint Parliamentary Committee)का गठन भी कर सकती है।

बता दें कि मोदी सरकार इस कानून को देशभर में समय-समय पर होने वाले चुनावों को एकसाथ करवाने के उद्देश्य से ला रही है। अगर मोदी सरकार इस कानून ( वन नेशन वन इलेक्शन) को लाने में सफल हो जाती है तो इसके जरिए अलग-अलग चुनावों पर बार-बार होने वाले खर्चे से बचा जा सकेगा। लेकिन विपक्ष देशभर में एक साथ चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं है।

वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करना इतना आसान नहीं

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार के लिए वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि इसके लिए मोदी सरकार को संविधान में संशोधन करने के लिए कम से कम छह विधेयक लाने होंगे। लेकिन इसके लिए मोदी सरकार को संसद में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि राज्यसभा में NDA के पास 112 और विपक्ष के पास 85 सीटें हैं। मोदी सरकार को राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके हिसाब से उसे 164 वोटों की जरूरत पड़ेगी। इसी तरह से लोकसभा में NDA के पास 292 सीटें हैं और मोदी सरकार को लोकसभा में दो-तिहाई के आकड़े को पूरा करने के लिए 364 सीटों की आवश्यकता होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...