back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor के बीच अचानक सीजफायर क्यों हुआ? CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई असली वजह, जानिए सब कुछ

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार सैन्य कार्रवाई कर रहा था, तभी 10 मई की शाम को अचानक सीजफायर की घोषणा हुई। इस फैसले ने सबको चौंका दिया। लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ चुका है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार सैन्य कार्रवाई कर रहा था, तभी 10 मई की शाम को अचानक सीजफायर की घोषणा हुई। इस फैसले ने सबको चौंका दिया। लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ चुका है। CDS जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर के शांगरी-ला डायलॉग में बताया कि भारत ने तीन दिन में अपने सारे लक्ष्य हासिल कर लिए थे, इसलिए ऑपरेशन को रोक देना ही बेहतर रणनीति थी।

पहलगाम आतंकी हमले का लिया गया बदला

भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। ये कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के नेता अब्दुल रऊफ अजहर का नाम प्रमुख है।

हवाई अड्डे और रक्षा तंत्र को हुआ भारी नुकसान

भारत के सटीक हमलों में पाकिस्तान के कई प्रमुख हवाई ठिकाने जैसे स्कर्दू, जैकबाबाद, सरगोधा और भोलारी तबाह कर दिए गए। भारतीय वायुसेना ने 10 मई की सुबह ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के नूर खान-चकलाला एयरबेस को निशाना बनाया, जो रावलपिंडी में स्थित है। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

पाकिस्तान ने की सीजफायर की गुहार

जब पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, तो उसने सीजफायर की अपील की। भारत ने तीन दिन की सैन्य सफलता के बाद यह मांग स्वीकार कर ली। जनरल अनिल चौहान ने कहा, “भारत ने रणनीति के तहत काम किया, और सैन्य कार्रवाई वहीं तक की जहाँ तक जरूरी थी। जनरल चौहान ने कहा कि 1947 में पाकिस्तान कई मामलों में भारत से आगे था, लेकिन आज भारत आर्थिक, सामाजिक और सामरिक रूप से आगे निकल चुका है। उन्होंने बताया कि भारत ने हमेशा शांति की पहल की, यहां तक कि 2014 में पीएम मोदी ने नवाज़ शरीफ को शपथ समारोह में बुलाया, मगर पाकिस्तान ने दुश्मनी ही दिखाई।

भारत ने दी चेतावनी – उकसावे का मिलेगा कड़ा जवाब 

CDS अनिल चौहान ने स्पष्ट किया कि सीजफायर का मतलब यह नहीं कि भारत चुप बैठा है। अगर पाकिस्तान फिर से उकसाता है, तो जवाब और भी सख्त होगा। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक परिपक्वता का प्रमाण बनकर सामने आया है। अब देश पूरी तरह से सतर्क है और आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...