back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑपरेशन सिंदूर का ढोल पीटा गया, लेकिन सच्चाई कुछ और, लोकसभा में बोले सपा चीफ अखिलेश यादव

लोकसभा में मंगलवार को अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिस तरह से ढिंढोरा पीटा गया, वह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा में मंगलवार को अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिस तरह से ढिंढोरा पीटा गया, वह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी को छिपाने की कोशिश है। अखिलेश ने कहा, “अगर हम यहां बैठकर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। देश की सार्वभौमिकता को चोट पहुंची है और सरकार सिर्फ प्रचार में लगी है।

नींबू-मिर्च वाले एयरक्राफ्ट कितने उड़े?

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “सरकार यह बताएं कि जिस एयरक्राफ्ट को नींबू और मिर्च लगाकर पूजा गया था, वह कितनी बार उड़ा?” उन्होंने कहा कि हमें अपने एयरफोर्स और पायलट्स पर गर्व है, लेकिन राजनीति के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना चिंता की बात है।

सीजफायर किस दबाव में हुआ?

अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अचानक सीजफायर के ऐलान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब ऑपरेशन चल रहा था, तब कुछ चैनल कराची तक पहुंचने की बात कर रहे थे, लेकिन अचानक सीजफायर की घोषणा क्यों की गई? क्या सरकार ने किसी दबाव में यह फैसला लिया? सपा प्रमुख ने कहा, “अगर हमें पाकिस्तान से खतरा है तो चीन एक राक्षस है, जो हमारी जमीन ही नहीं, हमारा बाजार भी छीन रहा है। उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि चीन हमारे सीमांत इलाकों में लगातार अतिक्रमण कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा।

‘पुलवामा के बाद भी खुफिया तंत्र नाकाम’

अखिलेश यादव ने सुरक्षा चूक को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि पुलवामा हमले में जिस गाड़ी में RDX था, उसका सैटेलाइट फुटेज कहां है? उन्होंने दोहराया कि सरकार सुरक्षा चूकों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। अखिलेश ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित रखने के लिए रक्षा बजट को जीडीपी का कम से कम 3% होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल बन रहे हैं, लेकिन क्या वे चीन के मुकाबले मजबूत हैं? उन्होंने विदेश मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि “सिर्फ कह देने से इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं हो जाता, जमीनी हकीकत दिखनी चाहिए। अंत में अखिलेश ने सरकार से सवाल किया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक नीतियों में सुधार लाना होगा, वरना देश को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵