back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान और कांग्रेस के इरादे एक हैं और एजेंडा भी एक है : अमित शाह

अमित शाह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को बहाल करने वाले बयान पर कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान और कांग्रेस के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी एक है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन और जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को बहाल करने वाले बयान पर कहा है कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान और कांग्रेस के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी एक है।

पाकिस्तान के समर्थन ने कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है : अमित शाह

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आर्टिकल 370 और 35A पर कांग्रेस और JKNC के समर्थन की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। इस बयान ने पुनः यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी। पिछले कुछ वर्षों से राहुल गांधी देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हुए हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं।”

राहुल और पाकिस्तान के सुर एक रहे हैं : अमित शाह

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि, “एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने हों, या भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करना हो, राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे हैं और कांग्रेस का हाथ हमेशा देशविरोधी शक्तियों के साथ रहा है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान यह भूल जाते हैं कि केंद्र में मोदी सरकार है, इसलिए कश्मीर में न तो आर्टिकल 370 वापस आने वाला है और न ही आतंकवाद।”

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने जताई उम्मीद

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, कुछ भी मुश्किल नहीं है। अगर यह मुश्किल होता तो सुप्रीम कोर्ट तीन बार अनुच्छेद 370 के पक्ष में फैसला नहीं देती। आज अगर पांच जजों की संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 के खिलाफ फैसला सुना सकती है तो क्या यह संभव नहीं कि कल सात जजों की पीठ अनुच्छेद 370 के पक्ष में फैसला सुनाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमित शाह का ममता सरकार पर करारा हमला, आनंदपुर अग्निकांड को बताया भ्रष्टाचार का परिणाम, किया ये बड़ा दावा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵