back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड में केजरीवाल की लापरवाही से गई लोगों की जान : भाजपा

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बड़ी लापरवाही के कारण मुंडका में आग लगने की घटना हुई और लोगों को जान गवांनी पड़ी। भाजपा ने यह भी कहा कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जाती तो 27 लोगों की जान लेने वाली भयंकर आग पर काबू पाया जा सकता था। भाजपा के राष्ट्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, मुंडका में लगी भीषण आग में 27 लोगों की जान चली गई। दमकल की गाड़ियां 1.5 घंटे की देरी से पहुंची। दुर्घटना और जानमाल के नुकसान के पीछे अरविंद केजरीवाल की बड़ी लापरवाही जिम्मेदार है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। मुंडका का रहने वाला मनीष लाकड़ा बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहता था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह बिल्डिंग में मौजूद था या नहीं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵