back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में नेताओं और अपराधियों के गठजोड़ की पोल खोलती तस्वीरें

भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों के दुस्साहस ने सबके कान खड़े कर दिए हैं, मगर अब जो बातें सामने आ रही हैं वे और भी चौंकाने वाली हैं। शिकारियों और पुलिस जवानों के हत्यारों के दोनों ही राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस से कथित तौर पर रिश्ते सामने आ रहे हैं, इसे तस्वीरों के जरिए सामने लाया जा हैं। यह तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि राजनेताओं ने ही जारी की है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले गुना के आरोन के जंगल में काले हिरण और मोर का शिकार करने गए समूह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस जवान शहीद हुए थे, वही एक शिकारी भी मारा गया था। उसके बाद पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें एक और आरोपी को मार गिराया गया। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहे थे कि आखिर आरोपियों का इतना दुस्साहस कैसे हो सकता है कि वह पुलिस पर ही गोली चला दे, यह तभी संभव है जब उसे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण हासिल हो। अब यह बात खुलकर सामने भी आने लगी है। शिकारियों की गोली का निशाना बने पुलिस जवानों के घटनाक्रम के बाद तमाम राजनेता सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह तस्वीरें बताती हैं कि इन आरोपियों के कथित तौर पर दोनों ही दलों के राजनेताओं से करीबी रिश्ते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कुछ तस्वीरें ट्वीट और रिट्वीट कर लिखा है, क्या हुआ वी डी शर्मा , गुना हत्याकांड में महाराज के आदमियों के नाम आते ही पूरी भाजपा को सांप क्यों सूंघ गया। बताइये चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ शिकारी क्या कर रहें हैं। साहस है तो मंत्री का इस्तीफा लीजिये और शहीदों के साथ न्याय कीजिये। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर (जिसमें जय वर्धन के साथ एक व्यक्ति) साझा करते हुए लिखा है, ये वो लोग नहीं है जिनके माथे पर मध्य प्रदेश के सिपाहियों का रक्त लगा है़? आप दिग्विजय सिंह बताइए कि आपके पुत्र जयवर्धन सिंह गलत राह पर नहीं है? इससे पहले एक ट्वीट में वाजपेयी ने लिखा, कोई किसी का आदमी नही होता जयवर्धन । आपको तो खुश होना चाहिए कि पुलिस के हत्यारों को बिना किसी पक्षपात के या कांग्रेस की तरह मुस्लिम तुष्टीकरण की राह छोड़कर शिवराज-सरकार ने एलिमिनेट किया। यही सीख आपके परिवार के लिए है। कोशिश करिए परिपक्व बनिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो गुना के हत्याकांड ने उस सच्चाई को भी सामने लाने का काम कर दिया है, जिसे लोग आसानी से स्वीकारने से कतराते रहे है। अब तक जो तस्वीरें सामने आई है वे तो यही बताती है कि आरोपियों के दोनों दलों के नेताओं से करीबी रिश्ते है। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...