back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Internship 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे राउंंड की डेट बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्‍लाई

पीएम इंटर्नशिप स्कीम उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छे करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस योजना के तहत अभ्‍यर्थियों को देश की बड़ी कंपनियों में काम सीखने का शानदार मौका मिलेगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) पायलट के दूसरे राउंड के रजिस्‍ट्रेशन की लास्‍ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 अप्रैल तक इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत युवाओं को काम सीखने के साथ स्टाइपेंड पाने का भी मौका मिलेगा।

पीएम इंटर्नशिप स्कीम

पीएम इंटर्नशिप स्कीम उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छे करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस योजना के तहत अभ्‍यर्थियों को देश की बड़ी कंपनियों में काम सीखने का शानदार मौका मिलेगा। सिलेक्‍टेड अभ्‍यर्थियों को हर महीने 4,500 रुपए का वजीफा सरकार की ओर से तथा कंपनियों से CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत 500 रुपए एक्‍स्‍ट्रा पैसे मिलेंगे। 

शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है

गौरतलब है कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन सब्मिट करने की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने की लास्‍ट डेट अब 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2024-25 में पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) का ऐलान किया था। इसका उद्देश्य युवाओं को वास्तविक दुनिया में प्रैक्टिकल काम का अनुभव प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के जरिए चयनित उम्मीदवार भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में से कुछ के साथ इंटर्नशिप करेंगे। उम्मीदवार PM इंटर्नशिप स्कीम फेज 2 के लिए आवेदन करने के लिए PM Internship Scheme 2025 Apply Online Link पर क्लिक कर अप्लाई सकते हैं। 

इन आसान स्‍टेप्‍स से करें अप्‍लाई 

PM Internship Scheme Phase 2 में अप्‍लाई करने के लिए आवेदक इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर सकते हैं-

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर क्लिक जाएं।

– होमपेज पर ओपन होने वाली रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

– अपना मोबाइल नंबर लिखें और OTP वेरिफिकेशन (OTP verification) पूरा करें।

– अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और इंटर्नशिप के लिए अपनी प्राथमिकताओं को भरें।

– जरूरी डॉक्‍यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्‍लीकेशन फॉर्म सब्मिट करें।  

– भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज की प्रिंट निकालकर रख लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵