back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

19 जनवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा Auto Expo 2025, PM मोदी ने आज ही किया है उद्घाटन

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया जो भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी केंद्रित कार्यक्रम है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया, जो भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी केंद्रित कार्यक्रम है। यह छह दिवसीय कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलेगा। ऑटो एक्सपो तीन अलग-अलग जगहों – भारत मंडपम, यशोभूमि और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह एक्‍सपो भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए खास होने वाला है। इस एक्सपो में देश-विदेश की ऑटो कंपनियां शामिल होंगी। 

भारतीय ऑटो उद्योग में अपार संभावनाएं – प्रधानमंत्री मोदी 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग में अपार संभावनाएं हैं और यह भविष्य के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक, उपभोक्ता की इच्छाएं, बेहतर सड़क और बुनियादी ढांचा, और बड़ी संख्या में उभरते युवा उपभोक्ता उद्योग के विकास में मदद कर रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। इसके अतिरिक्त, पीएम ने हरित और स्वच्छ मोबिलिटी प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

एक साथ 9 एक्सपो होंगे आयोजित


भारत में एक साथ कुल 9 एक्सपो आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ऑटो कंपोनेंट्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के साथ साइकिल और फ्यूचर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का भी हुनर देखने को मिलेगा। आम जनता के लिए ऑटो एक्सपो के दरवाजे 19 जनवरी से 22 जनवरी तक खुले रहेंगे, जहां विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कारों के मॉडल प्रदर्शित होंगे। इस इवेंट में सभी लोग शामिल हो सकते हैं। आपको इसमें प्रवेश पाने के लिए कोई टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है, बस आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कई प्रमुख वाहन होंगे लॉन्च 


इस साल के ऑटो एक्सपो में कई ऑटोमोबाइल निर्माता अलग-अलग सेगमेंट में कई प्रमुख वाहन लॉन्च और अनावरण करेंगे, जिसमें यात्री वाहन, दोपहिया वाहन, वाणिज्यिक वाहन आदि शामिल हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित होने वाले कुछ महत्वपूर्ण यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों में मारुति सुजुकी ई विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी, विनफास्ट वीएफ7, विनफास्ट वीएफ9, बीवाईडी सीलियन 7, एमजी साइबरस्टर, एमजी एम9, एमजी 7 ट्रॉफी, नई स्कोडा ऑक्टेविया, हीरो ज़ूम 125आर, हीरो ज़ूम 160आर, टीवीएस की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल, बजाज की दूसरी सीएनजी मोटरसाइकिल और बहुत कुछ शामिल हैं।

इस ऑटो एक्सपो में कई ऑटोमोबाइल निर्माता अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें करीब 100 से ज्‍यादा गाड़ियों शामिल होंगी। जो इस प्रकार है-


Tata Harrier EV

Tata Curvv and Curvv EV Dark Edition

Toyota Fortuner Hybrid

Toyota Land Cruiser 250

Tata Safari EV

Maruti Suzuki e Vitara

Hyundai Creta Electric

Tata Sierra EV and ICE-powered

2025 BMW X3

Skoda Kodiaq

Mahindra XEV 9e

Mercedes-Benz G 580

Mercedes-Maybach EQS 680

Vinfast VF3

Vinfast VF 9

Skoda Enyaq

Vinfast VF7

Porsce Macan EV

BYD Sealion 7

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...