back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिसंबर में रिलीज होगी नानी की श्याम सिंघा रॉय

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु स्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म श्याम सिंघा रॉय से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में साई पल्लवी, कृति शेट्टी और मैडोना सेबेस्टियन हैं। निमार्ताओं ने श्याम सिंघा रॉय की रिलीज की घोषणा सोशल मीडिया पर की। निमार्ता फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने वाले है। इतना ही नहीं निमार्ताओं ने रिलीज घोषणा के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें नानी को उग्र अवतार में दिखाया गया है, जो दशहरे की थीम से मेल खाता है। श्याम सिंघा रॉय में नानी एक बंगाली लड़के का किरदार निभाएंगे। श्याम सिंघा रॉय की टैगलाइन हिज लव है। इस फिल्म में राहुल रवींद्रन, मुरली शर्मा और अभिनव गोमातम अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें जाने-माने संगीतकार मिकी जे. मेयर ने संगीत दिया है। नानी की हालिया फिल्म टक जगदीश महामारी के कारण सिनेमाघरों में जगह बनाने में असफल रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵