back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Uttarakhand Visit: ‘अब ऑफ नहीं, ऑन का जमाना’ – उत्तराखंड के हर्षिल में क्या बोले पीएम मोदी?

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च को हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब 'ऑफ' का नहीं बल्कि 'ऑन' का जमाना है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तराखंड दौरे के तहत मुखबा पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना की। मुखबा मंदिर अपनी आध्यात्मिक महत्ता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

मां गंगा की पूजा के बाद हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उत्तराखंड यात्रा की शुरुआत गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे हर्षिल पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की है।

 ‘अब ऑफ नहीं, ऑन का जमाना’ – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “अब ऑफ नहीं, ऑन का जमाना है। अब विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं।” उन्होंने उत्तराखंड को पर्यटन, रोजगार और सीमावर्ती विकास का केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों को अब ‘आखिरी गांव’ नहीं बल्कि ‘पहला गांव’ माना जाएगा और इनका तेजी से विकास किया जाएगा।

सीमावर्ती इलाकों के विकास पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार “वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज” योजना के तहत सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हर्षिल जैसे गांवों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार यहां सड़क, बिजली, इंटरनेट और रोजगार के साधन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद और पारंपरिक वस्त्रों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए योजना बना रही है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स और डिजिटल कनेक्टिविटी में तेजी लाई जा रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तरह गंगोत्री और हर्षिल को भी विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और वीरता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग न सिर्फ आध्यात्मिकता में आगे हैं बल्कि देश की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को उत्तराखंड के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके द्वारा की गई घोषणाओं से सीमावर्ती गांवों के विकास, पर्यटन के विस्तार और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

सीएम धामी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती है। आपके नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास हो रहा है और शीतकालीन यात्रा से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस और एसपीजी की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। हर्षिल में होने वाली जनसभा के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। इस यात्रा से उत्तरकाशी और गंगोत्री धाम के धार्मिक और पर्यटन महत्व को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...