back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपराधी को पकड़ने के लिए महिला पुलिस अधिकारी बन गई दुल्हन, आरोपी को ऐसे दबोचा

महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था अपराधी, महिला पुलिस नें मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाकर अपराधी को अपने वादो में फंसाया और फिर अपराधी को दबोचा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः ओडिसा में एक हैरान करने वाला मामला आया है जिसमे पुलिस नें एक ऐसे शख्स को गिरफतारी की जिसने 49 महिलाओं से शादी का वादा करके उनके साथ अफेयर चला रहा था। आरोपी की पहचान 36 वर्षिय सत्यजीत मनगोविंद सामल के रूप में हुई है और वो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए को अपने जाल में फसाता था। 

पुलिस को ऐसे मामले की शिकायत कुछ समय से मिल रही थी जब पुलिस ने जांच की तो इसमें कई एंगल सामने आए साथ ही दो महिलाओं ने दावा किया कि एक शख्स ने उनसे शादी के बाद ठगी करके उन्हें लाखों को चूना लगाया है। इसके बाद ही पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरु की।

ऑपरेशन दूल्हे राजा 

पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए खुद एक जाल बिछाया जिसमे एक महिला पुलिस की मदद ली गई और महिला पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रफाइल बनाई फिर सत्यजीत को अपने वादों में फंसाया, दोनो की बात शादी तक पहुंच जाती है और महिला पुलिस सत्यजीत को मिलने के लिए बुलाया और जैसे ही सत्यजीत वहां आया तो पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इस ऑपरेशन को “दुल्हे राजा” नाम दिया गया था। 

महिलाओं को कैसे करता था टारगेट 

पुलिस के पुछताछ के दौरान सत्यजीत ने बताया कि वह जाजपुर का रहने वाला है, लेकिन बाद में भुवनेश्वर शिफ्ट हो गया। वह तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को ढूंढकर अपना शिकार बनाता था वो महिलाओं को खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का बड़ा अधिकारी बताकर अपनी बातों में फंसाता था और फिर शादी का वादा करता था और शारीरिक संबंध बनाने की बाते मान लेता था। उसने यह भी बताया की वो पहले महिलाओं को महंगे गिफ्ट्स देकर उनका भरोसा जीतता था और किसी बहाने से उनसे पैसा ऐंठता था।

क्यों जाता था दुबई?

पूछताथ के दौरान सत्यजीत ने यह भी बताया कि वह हर ठगी के बाद दुबई भाग जाता था और वही से अपना दूसरा शिकार ढूंढता था जब-जब वह किसी महिला को उसका टारगेट बनाता था तो वह फिर भारत आ जाता था। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों की महिलाएं इसके टारगेट पर थी। 

भुवनेश्वर के पुलिस ने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि उन्हें संदेह है कि अपराधी के दुबई यात्रा के पीछे भी कोई राज है और पुलिस उसकी जांच कर रही है। आगे की कार्यवाही महिलाओं के बयान और चैट के आधार पर की जाएगी।  

Advertisementspot_img

Also Read:

फरीदाबाद में दरिंदगी, लिफ्ट के बहाने महिला से चलती कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका आई गंभीर चोटें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...