back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 145 सांसदों का साइन वाला लेटर स्‍पीकर के पास पहुंचा

हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हे। उनके खिलाफ आज संसद में महाभियोग लाने की पूरी तैयार‍ी की जा चुकी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हे। उनके खिलाफ आज संसद में महाभियोग लाने की पूरी तैयार‍ी की जा चुकी है। अपने दिल्‍ली स्थित आवास पर जले हुए नोटों के ढेर मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए संसद के दोनों सदनों में स्पीकर को लेटर दिया गया है। जिसमें संसद के करीब 145 सांसदों ने साइन किए है। 

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने में विपक्ष के सांसदों ने भी समर्थन दिया है। यह लेटर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 145 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ दिया गया है, जिसमें महाभियोग प्रस्ताव लाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को भी सांसदों ने पत्र सौंपा है।

कब पेश किया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव

संसद का मानसून सत्र शुरु होने से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है। सांसदों के हस्ताक्षरों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है। जब कैबिनेट मंत्री से कब पेश किए जाने को लेकर पूछा तो उन्‍होने कहा कि यह कार्य मंत्रणा समिति को तय करना है।

‘न्यायालिका में भ्रष्टाचार संवेदनशील मामला’

उन्‍होने इस कैश कांड के संदर्भ में कहा कि, भारतीय न्यायपालिका में भ्रष्टाचार एक अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला है। न्यायपालिका ही वह जगह है। जहां लोगों को न्याय मिलता है। अगर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार होगा तो यह सभी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर सभी सभी पार्टियों के सांसदों के हस्ताक्षर होने चाहिए। जज के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्‍ताव लाकर उन्‍हें हटाने की प्रकिया किया जा रही है। 

15 करोड़ रुपए कैश बरामदगी का दावा

बता दें कि, नई दिल्ली स्थित जस्टिस वर्मा के घर पर 14 मार्च की रात आग लगी थी। घरवालों ने अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के टीम आग बुझाने पहुंची तो इस दौरान उनके घर पर उन्हें जले हुए नोट बरामद हुए थे। उस वक्त जस्टिस वर्मा शहर से बाहर थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जस्टिस वर्मा के घर से 15 करोड़ रुपए कैश की बरामदगी हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, मॉनसून सत्र में उठ सकता है मुद्दा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मकान में नकदी बरामद होने के आरोपों के चलते...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...