back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

27-29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भोपाल, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 27-29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 27 मई को भोपाल पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। अगले दिन वह नए स्वास्थ्य संस्थानों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। 29 मई को राष्ट्रपति कोविंद उज्जैन की कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन में प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, कोविंद का उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है, जिसके बाद वह इंदौर के रास्ते नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा, एसीएस (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। –आईएएनएस एचके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵