back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Palestine लिखे बैग के साथ संसद आने पर घिरी प्रियंका गांधी, पाकिस्तान ने की तारीफ, BJP ने उठाए सवाल

प्रियंका गांधी वाड्रा 16 दिसंबर 2024 को Palestine लिखे बैग के साथ संसद पहुंची थी, जिसको लेकर अब वह घिरती हुई नजर आ रही हैं, जहां पाकिस्तान ने उनकी तारीफ की है। वहीं BJP ने उनपर कई सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के Palestine लिखे बैग को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरने की कोशिश की है। वहीं पाकिस्तान ने वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जमकर तारीफ की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने प्रियंका गांधी वाड्रा के इस फैसले को साहसिक बताया। उन्होंने कहा है कि इतनी हिम्मत तो पाकिस्तान की संसद में कोई भी नहीं दिखा सका है। दरअसल, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 16 दिसंबर 2024 को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं। जिसको लेकर अब देश में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक्स पर लिखा

पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल नेहरू की पोती ने बहुत ही साहसिक कार्य किया है। प्रियंका गांधी ने बौनों के बीच में अपना कद ऊंचा किया है। शर्म की बात यह है कि इस तरह की हिम्मत अभी तक किसी भी पाकिस्तानी सांसद ने नहीं दिखाई है। धन्यवाद। 

BJP में उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने इसपर अपनी हैरानी जताई है और उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ऐसा करके क्या संदेश देना चाहती थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोला है, लेकिन वह फिलिस्तीन लिखा बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसपर पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी सरकार को बांग्लादेश सरकार से बात कर हिंदुओ पर हो रहे अत्याचारों को रोकना चाहिए। 

 

वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको लेकर कहा था कि यह गांधी परिवार के सदस्यों के लिए कोई नई बात नहीं है। जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा तक गांधी परिवार के सदस्य तुष्टिकरण का बैग लेकर घूमते हैं। इन लोगों ने कभी भी अपने कंधों पर देशभक्ति का बैग नहीं टांगा है, यही इन लोगों की हार की बड़ी वजह है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...