back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के किसान कल करेंगे दिल्‍ली कूच, इन किसान संगठनों ने आंदोलन का हिस्‍सा बनने से किया मना, जानिए वजह

नोएडा के बाद अब पंजाब के किसानों ने कल 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर इस आंदोलन का हिस्‍सा बनने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा और ऑल इंडिया किसान सभा ने मना कर दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। नोएडा के बाद अब पंजाब के किसानों ने कल 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर इस आंदोलन का हिस्‍सा बनने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और और ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) ने मना कर दिया है।  दिल्ली कूच आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर करेंगे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के चीफ गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि,’हमसे संपर्क नहीं किया गया और न ही हमसे सलाह ली गई, इसलिए अब तक हमने किसी भी मार्च में भाग लेने की कोई योजना नहीं बनाई है। हमने पहले भी समर्थन देने की कोशिश की थी, लेकिन वे अपने हिसाब से फैसले ले रहे हैं और हमारी तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

हमारा संगठन SKM से जुड़ा हुआ है

दूसरी ओर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कोथ का कहना है कि हमारा संगठन SKM से जुड़ा हुआ है और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन में हमारी कोई भूमिका नहीं है। कल 6 दिसंबर को दिल्ली मार्च के आंदोलन में शामिल होने की हमारी कोई योजना नहीं है। 

दिल्ली कूच को लेकर क्या है तैयारी

फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों की बकाया समस्याओं का समाधान समेत अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन पर हैं। 2 दिसंबर को किसानों ने नोएडा की तरफ से दिल्ली में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें नोएडा में ही रोक दिया। आदंलोन को और उग्र और दिल्ली कूच करने पर रणनीति तैयार हो गई है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि पंजाब-हरियाणा के किसान कल 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नहीं थम रहे नवजोत कौर के हमले, अब राहुल गांधी की ‘कथनी-करनी’ पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ने लगा है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल में...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...