back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कथित भ्रष्‍टाचार मामले में AAP विधायक रमन अरोड़ा अरेस्‍ट, CM मान बोले- अपना हो या पराया, एक्‍शन होगा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को सत्‍तारूढ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आज विजिलेंस टीम ने विधायक अरोड़ा के जालंधर स्‍थित घर पर छापा मारा था। सर्चिंग के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायक पर कुछ अधिकारियों से मिलकर आम लोगों को ठगने के गंभीर आरोप हैं।

दरअसल, विजिलेंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आप के विधायक रमन अरोड़ा पर जनता से धोखाधड़ी कर मोटी करम कमाने का आरोप लगा है। रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए, जिससे उनसे अवैध रूप से पैसे वसूले। यह पूरा मामला जालंधर नगर निगम से जुड़ा है और रमन अरोड़ा की भूमिका संदिग्ध है। मामले में तालाशी के बाद विधायक को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सीएम मान बोले- करप्शन बर्दाश्त नहीं


रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार और धांधली को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ़ है। चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा तो उसे सजा मिलेगी। उस पर कार्रवाई जरुर करेंगे। 

आम आदमी पार्टी का रिएक्शन


विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी से सही बताया है। पार्टी ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई को सही ठहराया और कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। कानून से बड़ा कोई नहीं है। चाहे वह AAP में ही क्यों न हो। फर्जी नगर निगम नोटिस, वसूली और डिजिटल घोटालों में विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की छापेमारी। यही है असली जवाबदेही।

कौन हैं विधायक रमन अरोड़ा?


54 वर्षीय रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से आम के विधायक हैं और AAP सरकार में रमन एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि उन्हें इस फैसले की कोई जानकारी नहीं दी गई। रमन अरोड़ा के पास पहले 14 गनमैन की सुरक्षा टीम तैनात थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵